सराईकेला, अगस्त 12 -- Saraikela News: सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), सरायकेला-खरसावां की ओर से बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गंगुडीह गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नालसा और झालसा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान डालसा के पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में बताया गया कि नशीले पदार्थ युवाओं के स्वास्थ्य के साथ उनकी शिक्षा, पारिवारिक जीवन और भविष्य को भी प्रभावित करते हैं।कार्यक्रम में रमजान अंसारी, वंदना महतो, नेहा कुमारी, शबनम खातून, भूपेन चंद महतो और राजकुमार महतो ने प्रस्तुति दी। स्थानीय वार...