नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Weekly Horoscope 20 to 26 July 2026, Saptahik Rashifal: 20 से 26 जुलाई का सप्ताह कुछ राशियों के लिए राहत और तरक्की लेकर आ सकता है। इस दौरान कई लोगों के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं तो कारोबार करने वालों को भी फायदा मिल सकता है। पैसों के मामले में भी स्थिति पहले से बेहतर रहने की उम्मीद है। अगर आपकी राशि भी इस सूची में शामिल है तो आने वाले सात दिन आपके लिए अच्छी खबरें लेकर आ सकते हैं।आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आने वाला सप्ताह मेष राशि: इस सप्ताह किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। काफी समय से जिस काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का भरोसा मिलेगा। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबार में पुराने ग्राहक फायदा दे ...