नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- Saphala Ekadashi 2025 , Kab hai saphala ekadashi : भगवान विष्णु की उपासना और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक एकादशी व्रत हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। महीने में दो बार आने वाली एकादशी न सिर्फ व्रत और पूजा का दिन होती है, बल्कि संयम, श्रद्धा और आध्यात्मिक अनुशासन का संदेश भी देती है। दिसंबर 2025 में पड़ने वाली सफला एकादशी को लेकर भक्तों में खास उत्साह है, क्योंकि यह व्रत सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति से जुड़ा माना जाता है।Saphala Ekadashi 2025 : कब है सफला एकादशी सफला एकादशी पौष माह के कृष्ण पक्ष में आती है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर 2025 को शाम 6 बजकर 49 मिनट से होगी और इसका समापन 15 दिसंबर 2025 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में व्रत 15 दिसंबर को रखा जाएगा।Saphala Ekadashi 2025 : कब ...