नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- हिंदू धर्म में कई ऐसे व्रत और त्योहार पड़ते हैं, जिनका बहुत महत्व होता है। बात की जाए सफला एकादशी की तो इसे बेहद ही पवित्र और शुभ व्रत माना जाता है। दरअसल ये पौष माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी होती है। इसे साल की अंतिम एकादशी के रूप में भी जाना जाता है। सफला शब्द का मतलब होता है सफलता देने वाली। इस व्रत को रखने से हर एक मनोकामना पूरी होती है। मान्यता के अनुसार इस व्रत के माध्यम से भगवान विष्णु अपनी कृपा बरसाते हैं और इसके बाद जिंदगी में आने वाली हर बाधा खत्म हो जाती है। इसके अलावा इस व्रत के कई अन्य फायदे भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल ये व्रत कब है और इसे रखने का सही तरीका क्या है? इसी के साथ जानेंगे कि इस व्रत को रखने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?कब है सफला एकादशी? हिंदू कैलेंडर के मुताबिक पौष क...