संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। चार दिन पहले आई आंधी, बारिश से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। चार दिन बाद भी करीब 40 गांव अंधेरे में हैं। लगातार 96 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से जहां घरों में मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं, वहीं पानी की समस्या हो गई है।नगरपंचायत के गांव छपिया अव्वल, तिलाठी, जसवल भरवलिया समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत पोल व तार पर पेड़ गिर गए थे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा में चार लाख की आबादी को नहीं मिली बिजली इसके बाद से विद्युत आपूर्ति बाधित है। कई गांवों में अभी तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होने से लोगों ...