Santkabir Nagar News: 455 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने गुरुवार को बंडा नाला के पास से अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर एसआई राम मिलन साहनी, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल लवकेश यादव, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव कांस्टेबल प्रमोद शर्मा ने आरोपी को 455 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान जाबिर उर्फ जावेद निवासी रसूलाबाद लेड़ुआ महुआ बखिरा के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.