Santkabir Nagar News: 3600 शहरी आवास आवेदनों की होगी पात्रता जांच
संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर पंचायत में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत भरे गए दूसरे चरण में 36 सौ आवास आवेदनों की जांच होगी। शासन के निर्देश पर 10 फरवरी 2025 से 8 जुलाई 2026 के बीच किए गए शहरी आवास के सभी आवेदनों की जांच कराई जाएगी। तहसील के लेखपाल वार्डों में पहुंचकर आवेदकों की पात्रता का स्थलीय सत्यापन करेंगे। जांच के दौरान आवेदन में दर्ज विवरण और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान करते हुए पात्र और अपात्र आवेदकों को चिन्हित करेंगे। सत्यापन के बाद लेखपाल आवास पात्रता की सूची तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंपेंगे। मेंहदावल नगर पंचायत में शहरी आवास योजना का लाभ पाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है। दूसरे चरण में कुल 36सौ आवेदन मिले हैं। शासन के आदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.