संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सांथा के बाल विकास परियोजना कार्यालय ने विभागीय कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में 31 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। सभी का जून 2026 माह का मानदेय रोक दिया है। सीडीपीओ कार्यालय से जारी आदेश के बाद संबंधित कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं में हड़कंप मच गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अनियमितताएँ बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका मधु चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं नियमित मासिक बैठकों में अनुपस्थित रह रही थीं। इसके अलावा पोषण ट्रैकर ऐप पर समय से फीडिंग नहीं की जा रही थी, विभागीय अभिलेख अद्यतन नहीं रखे जा रहे थे तथा कई केंद्रों पर नियमित उपस्थिति भी नहीं पाई ...