संतकबीरनगर, जुलाई 6 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। कोविड काल में आपात परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से सीएचसी मेंहदावल में करीब 20 लाख रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट कई माह से खराब पड़ा है। बताया जाता है कि प्लांट में लीकेज व बिजली लो वोल्टेज की समस्या के कारण प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए 5 लीटर से 20 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटरों के सहारे व्यवस्था संचालित कर रहा है।

प्लांट की खराबी और प्रशासन की चिंता सीएचसी अधीक्षक ने प्लांट की मरम्मत के लिए संबंधित एजेंसी, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग को कई बार पत्र भेजा है। बावजूद इसके अब तक न तो तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और न ही खराबी दूर कराई जा सकी। इससे अस्पताल ...