संतकबीरनगर, अगस्त 1 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल नगर पंचायत में एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद पात्रों को शहरी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। इसको लेकर पात्रों में नाराजगी है। वर्ष 2025 में नगर पंचायत के कुल 3064 आवास आवेदनों तहसील प्रशासन ने सत्यापन कराकर जांच कराई थी। लेखपालों की जांच में 1468 आवेदक पात्र और 1596 अपात्र घोषित किए गए थे, लेकिन पात्रता तय होने के बावजूद आज तक किसी को आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। सत्यापन के बाद एक साल से अधिक समय बीत जाने पर भी आवास न मिलने से कई लाभार्थियों में मायूसी है, जबकि वे आज भी पक्के घर की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पात्रों को आवास कब मिलेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

सत्यापन की प्रक्रिया वर्ष 2025 में मेंहदावल तहसील के तत्कालीन एसडीए...