संतकबीरनगर, सितम्बर 24 -- Santkabir Nagar News: पौली, इन्द्रमणि त्रिपाठी। 13 वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर बुधवार को शिवबखरी में सियासी और प्रशासनिक हलचल एक साथ देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्माणाधीन सीएचसी का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने जनता से वायदा किया कि दिसम्बर में सीएचसी संचालित हो जाएगी। समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा जाति और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टी है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सपा ने अयोध्या, मथुरा, काशी के विकास को किया था अवरुद्धस्वास्थ्य व्यवस्था पर जोर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। डिप्टी सीएम ने स...