संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत धर्मसिंहवा के बरगदवा में करीब एक करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी से आपूर्ति ठप है। हर घर जल योजना के तहत वर्ष 2022 में बनी इस टंकी से गांव में होने वाली जलापूर्ति 20 जून 2026 से बंद है। आपरेटर सर्वेश कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर टंकी के गेट में ताला लगवाकर आपूर्ति बंद कराने और आपरेटर के चयन में मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने की बात कही है।

आपरेटर का आरोप बरगदवा निवासी आपरेटर सर्वेश कुमार ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण वर्ष 2022 में कराया गया था। उस समय नगर पंचायत धर्मसिंहवा का गठन नहीं हुआ था। नगर पंचायत के गठन के बाद अक्टूबर 2025 में टंकी को नगर पंचायत को ह...