संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के क्षेत्र पंचायत हैंसर बाजार की बैठक में 17 करोड़ 21 लाख वीबी जीराम जी और 9 करोड़ 63 लाख की क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना को मंजूरी दी गई। इससे नाली, सड़क, खड़ंजा व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इसी के साथ वर्तमान कार्यकाल की वर्ष 2026-27 में होने वाली आखिरी बैठक संपन्न हो गई।

बैठक में सम्मान इस आखिरी बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों को पढ़कर सुनाया। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी ने सरकार द्वारा संचालित की जा रही स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सामुदायिक स्वास...