संतकबीरनगर, अगस्त 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद के देखरेख में गुरुवार को कांशीराम स्टेडियम में माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार चौरसिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन और खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में एचआर इंटर कालेज रहा विजेता रहा। प्रतियोगिता में कुल पांच विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।सीनियर बालक वर्ग और सीनियर बालिका वर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में आयोजक विद्यालय नेहरू कृषक इंटर कॉलेज को गोल्ड मेडल और हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इसी प्रकार सब जूनियर बालिका वर्ग म...