संतकबीरनगर, अक्टूबर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, शोभित कुमार पांडेय। महिला अपराधियों की भी अब खैर नहीं है। अपराध जगत में सक्रिय महिला अपराधियों को चिन्हित कर निगरानी के लिए पुलिस हिस्ट्रीशीट खोल रही है। चोरी और चेन स्नेचिंग जैसे अपराध में अभ्यस्त धर्मसिंहवा और धनघटा क्षेत्र की रहने वाली चार महिला अपराधियों की पुलिस हिस्ट्रीशीट खुलवाई है। इन महिलाओं के अपराध का नेटवर्क क्षेत्र बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, अंबेडकरनगर और बाराबंकी तक फैला है। अब तक जिले में 08 महिला अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुल चुकी है। वैसे जिले में कुल 681 हिस्ट्रीशीटर हैं।

महिला अपराधियों पर पुलिस की निगरानी पुलिस अपराधों पर अकुंश लगाने को लेकर बेहद संजीदा है। इसमें खासकर महिला संबंधी अपराधों को लेकर और भी गंभीरता बरती जा रही है। थानों की पुलिस के अलावा एसपी की स्...