संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। 20 दिन पूर्व शहर के बरईटोला के पास हाईवे के सर्विस लेन पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत मामले में पुलिस ने सोमवार को कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। दुधारा क्षेत्र के पैकवलिया की रहने वाली हेवंती का आरोप है कि उसके पति महेश 09 सितंबर 2026 को शाम करीब 07 बजे बरदहिया बाजार से घर की तरफ आ रहे थे। जब वह नेशनल हाइवे के सर्विस लेन पर बरई टोला के सामने पहुंचे ही थे कि तभी एक कार का चालक कार को काफी तेजी और लापरवाही पूर्वक अवसावधानी पूर्वक चलाते हुए उसके पति के मोटर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दुर्घटना मे उसके पति महेश को काफी गंभीर प्राण घातक चोटे आई और घायल अवस्था में लोगों की मदद से उसके पति को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही म...