Santkabir Nagar News: हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत
संतकबीरनगर, नवम्बर 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया-छितौना के पास सोमवार रात हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचने पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे घायल युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। हादसे में एक ही गांव के दो होनहार युवकों की मौत से कोहराम मच गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा दुधारा क्षेत्र के नौवागांव के रहने वाले फूलचंद चौधरी (35) पुत्र सीताराम चौधरी और नौव्वागांव के पुरवा महदो निवासी जयकिशन गौड़ (36) पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार गौड़ सोमवार की रात एक ही बाइक से टेमा रहमत चौराहे पर जा रहे थे। छपिया-छितौना से 100 मीटर आगे टॉवर के पास पहुंचे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.