संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू में दो दिन पहले आग लगते लगते बची। वार्ड से धुआं उठते ही अस्पताल प्रशासन ने आग पर काबू पा लिया। अब अस्पताल प्रशासन ने इस वार्ड को मैटरनिटी विंग्स में स्थानान्तरित करने का फैसला किया है। इसके लिए सीएमएस डा. रमाशंकर सिंह, डा. एलसी यादव और डा. एपी मिश्र ने वार्ड का जायजा लिया और जल्द से जल्द वार्ड को शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए इलेक्ट्रीशियन से लेकर दूसरे मैकेनिकों को हायर किया गया ताकि जल्द से जल्द वार्ड तैयार हो सके। जिला अस्पताल के एसएनसीयू में दो दिन पहले आक्सीजन कंसन्ट्रेटर में धुआं उठना शुरू हो गया। वार्ड में आग की आहट से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फौरी तौर पर बोर्ड से मशीन को डिस्कन...