संतकबीरनगर, जुलाई 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग और बिजली विभाग की बेपरवाही स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के परसा चौबे, कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू, कौलपुर, ददरा, भिटियां खुर्द समेत एक दर्जन से अधिक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मासूमों की जान खतरे में है। बच्चे तार के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं। पूर्व में हो चुके हादसों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेत रहे हैं। विद्यालय के छतों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली का तार गुजर रहा है तो परिसर में ही बड़ा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर बेखबर हैं।

स्कूलों की विद्यमान स्थिति एक तरफ सब पढ़ें सब बढ़ें का नारा बुलंद किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभा...