संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम में बदलाव तेजी के साथ हो रहा है। इस बदलते मौसम में बच्चों की थोड़ी सी लापरवाही बच्चों को बीमार बना दे रही है। दिन में हल्का कपड़ा पहन कर निकलने और रात को देर से आने पर लोग ठंडक की चपेट में आ जा रहे हैं। इस बीमारी की चपेट में छोटे बच्चों के अलावा ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चे भी इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। मौसम के उतार चढ़ाव से लोगों की तबियत तेजी के साथ खराब हो रही है। तापमान में रात के समय तेजी से गिरावट आ जा रही है। दिन में तापमान बढ़ जा रहा है। मौसम के इस उतार चढ़ाव के बीच लोग अपने शरीर का सामन्जस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। यही कारण है कि लोगों की तबियत तेजी के साथ खराब हो रही है। मौसम के बदलाव का सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ रहा...