संतकबीरनगर, सितम्बर 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन बड़गों में स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ को मजबूत कर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश यादव ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि चुनावी जीत का सबसे मजबूत आधार बूथ स्तर का संगठन होता है। हर कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अपने बूथ पर काम करना होगा। ...