संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद और अधिक सुदृढ़ हो। जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान ...