संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को मेंहदावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दो को जेल भेज दिया गया। तीसरा आरोपी बाल अपचारी है।पुलिस के अनुसार मेंहदावल थाने में 08 जून को वादी थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि बच्चों के विवाद को लेकर गांव के विपक्षी लोगों द्वारा मेरे परिवार के लोगों को जान से मारने की नीयत से एकजुट होकर लाठी-डण्डा सरिया व रॉड से गाली व धमकी देते हुए मारने लगे। जिससे मेरे चचेरे भाई पवन यादव के सिर में गम्भीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने ...