संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रमुख जनगणना अधिकारी डीएम अनुज मलिक की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनगणना के द्वितीय चरण की गणना के तहत हो रही स्व-गणना के प्रगति की समीक्षा हुई। उन्होंने सभी से कहा की स्वगणना के कार्यों को समय से पूरा कराएं। जनगणना से संबंधित अन्य संबंधित कार्यों को सुचारु एवं यथार्थता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिला जनगणना अधिकारी एडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव व अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी सीडीओ जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

स्व-गणना पूरी कराने के निर्देश जिलाधिकारी जनपद के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपनी एवं अधीनस्थों की स्व-गणना पूर्ण कराने के साथ-साथ विभाग से संबंधित जन सामान्य का भी अधिक से अधिक स्व-गणना कराया जाए। उन्होंने कहा कि...