संतकबीरनगर, अगस्त 24 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा तसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को राहत देने के लिए धनघटा तहसील के बाढ़ क्षेत्र के तटबंध के किनारे बसे गांवों में स्वास्थ विभाग, पशु विभाग द्वारा कैम्प लगाया गया। कैम्प में पहुंची टीम द्वारा ग्रामवासियों के स्वास्थ की जांच की गई। जांच के बाद उन्हें चिकिसक द्वारा दवाएं उपलब्ध कराई गईं।पशु डॉक्टरों द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्राम वासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए गांव में ही प्रशासन की टीम कैम्प कर रही है। विद्युत व्यवस्था ठीक की गई। गांव किनारे नाव की व्यवस्था नविकों के साथ की गई है। यह भी पढ़ें- सरयू के जल स्तर में कमी होने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार प्रभावित गांवों की सुविधा के लिए उप ज...