Santkabir Nagar News: स्वच्छता सेवा अभियान में चला सफाई अभियान
संतकबीरनगर, सितम्बर 23 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छता सेवा अभियान के तहत मंगलवार को विकास क्षेत्र पौली के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र बगही, जूनियर हाईस्कूल शनिचरा बाजार, राजकीय कृषि बीज गोदाम ब्लॉक परिसर सहित सड़कों के किनारे, सार्वजनिक स्थानों और आसपास जमा कूड़ा-कचरा हटाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सफाई कर्मियों ने जगह-जगह झाड़ू लगाकर गंदगी को एकत्र किया और उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाया।अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर फैले कूड़े के साथ ही नालियों के आसपास जमा गंदगी की भी सफाई की गई। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र बगही के डाक्टर सीपी गौतम व डाक्टर अभिनव सिंह तथा एडीओ पंचायत जितेन्द्र तिवारी ने लोगों से अपील किया कि घरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.