संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के रैधरपार गांव निवासी विनय उपाध्याय निवासी रैधरपार की शुक्रवार शाम महराजगंज जिले के फरेंदा में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से अपनी ससुराल कम्हरिया जा रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विनय की नौकरी और परिवार विनय दिल्ली की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। करीब 12 दिन पहले ही वह दिल्ली से घर लौटे थे। परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। आठ वर्ष पहले उनकी शादी रिंकी उपाध्याय से हुई थी। दंपती के अभी कोई...