संतकबीरनगर, जुलाई 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में समस्त स्कूली वाहनों की शत-प्रतिशत फिटनेस एवं परमिट सुनिश्चित कराए जाने के लिए विशेष अभियान शुरू हुआ है। मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत एक जुलाई से 15 जुलाई तक एक व्यापक और बहुस्तरीय अभियान चलाया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया है कि शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों का फिटनेस एवं परमिट सुनिश्चित कराया जाएगा। अनफिट स्कूली वाहन नहीं चल पाएंगे। इस अभियान में परिवहन विभाग की प्रशासन एवं प्रवर्तन शाखा द्वारा संयुक्त रूप से एक साथ कई स्तरों पर कार्रवाई की जानी है。 यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस-परमिट दौड़ीं स्कूल बसें, अब 25 स्कूलों की मान्यता पर संकटअभियान का उद्देश्य उन्होंने बताया कि अभियान के दृष्टिगत कार्यालय स्तर से बिना फिटनेस, बिना ...