संतकबीरनगर, सितम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में सेवानिवृत्त होकर पहुंचे कैप्टन प्रेम कुमार यादव का जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके जिले में आगमन की सूचना पर समर्थकों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित कर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर लोगों ने कैप्टन प्रेम कुमार यादव के देश के प्रति योगदान और सेवाकाल की सराहना की। स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर उन्होंने क्षेत्र और जिले का गौरव बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: 24 वर्ष की सैन्य सेवा के बाद हवलदार नवल किशोर यादव का भव्य स्वागत सेवानिवृत्...