Santkabir Nagar News: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व जेवरात समेत कीमती सामान पार
संतकबीरनगर, अक्टूबर 12 -- Santkabir Nagar News: सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजेडिहा चौकी क्षेत्र के परसा माफी गांव में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए नगदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।परसा माफी गांव निवासी बैतुल्लाह खान ने पुलिस शिकायत पत्र देकर बताया कि वह अपनी माताजी का इलाज कराने के लिए मुंबई गए हुए थे, जिसके कारण उनका घर सूना था। घर का कोई भी सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इसी बात का फायदा उठाकर 8 अक्टूबर की रात लगभग 10 से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर घर से फ्रिज, लगभग 17,000 रुपये नगद,15 ग्राम सोना, चांदी की पायल तथा अन्य कीमती सामान समेट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.