Santkabir Nagar News: सुरसा चमन जोत जंगल में तेंदुआ जैसे वन्यजीव की सूचना से क्षेत्र में दहशत
संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के सुरसा चमनजोत जंगल में शुक्रवार देर शाम तेंदुआ जैसे वन्यजीव के दिखाई देने की सूचना से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल में देर रात तक गश्त कर संभावित वन्यजीव की तलाश करती रही, लेकिन कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के आसपास तेंदुआ जैसा दिखाई देने वाला कोई जानवर नजर आया था, जिसके बाद लोगों ने खेतों और जंगल की ओर जाना कम कर दिया। सूचना फैलते ही क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।फॉरेस्टर गोविंद त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम लगातार जंगल में खोजबीन कर रही है। अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले भी इसी क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.