संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में सोमवार की देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला सुबह सात बजे तक चलता रहा। दिन में 11 बजे तक बदली छाई रही और दोपहर बाद चटख धूप निकली। तीन दिन बाद धूप निकलने पर लोगों ने घर का जरूरी काम काज निपटाया। हालांकि रोज की अपेक्षा मंगलवार को हवाओं की गति सामान्य से अधिक रही। इसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। हालांकि अभी भी बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश होने से शहर के कई मोहल्लों में कीचड़ फैलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूप निकलने से फसलों अपना भोजन तेजी के साथ बनाएगी। ऐसे में फसलों का ग्रोथ भी बेहतर होगी। वहीं खेती किसानी के कार्यों में भी तेजी आ गई। धूप निकलने से बाजारों में भी रौनक लौट आई। यह भी पढ़ें- Katihar News: सुबह से बादलों की ...