संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अगस्त माह में मौसम के उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जिले में रविवार को सुबह के समय बदली व धूप छाई रही। दोपहर में हुई झमाझम बारिश से मौसम कुछ देर के लिए अञ्छा हो गया। बारिश बंद होने के बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बारिश के चलते नाले उफना गए। नालों का गंदा पानी सड़क तक भर गया। ...

सड़कों के किनारे जमा हुआ गंदा पानी शहरी क्षेत्र में झमाझम बारिश होने से शहर के नाले उफना गए। शहर की मुख्य सड़क पर सुगल मिल तराहे से लेकर समय माता मंदिर चौराहे तक जगह-जगह नाले के उफनाने से गंदा पानी सड़क के किनारे तक फैल गया। इससे लोगों को अपने घरों से निकलने व दुकानों पर आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ...

बारि...