संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। सीलिंग की भूमि का कथित रूप से विक्रय कराकर 16 लाख रुपये लेने और रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में मेंहदावल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से रकम वापस दिलाने के साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। यह भी पढ़ें- Mathura News: सस्ते दाम में प्लॉट दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगेपुलिस की कार्रवाई गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी रीना देवी पत्नी स्वर्गीय चिरकुट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने मेंहदावल तहसील क्षेत्र के मौजा मरई, तप्पा मगहर में जमीन खरीदने के लिए दलाल के माध्यम से ओमप्रकाश पुत्र स्वर्गी...