Santkabir Nagar News: सीएम योगी से मिल विधायक अनिल त्रिपाठी ने विकास कार्यों पर की चर्चा
संतकबीरनगर, नवम्बर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग पत्र सौंपा। विधायक ने क्षेत्र में सड़क, धार्मिक स्थलों के विकास, बाढ़ और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष बघौली-पिपरा बोरिंग मार्ग के 11.30 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा करमा-भटौरा-देवकली-रसूलपुर मार्ग और त्वरित आर्थिक विकास योजना के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.