संतकबीरनगर, सितम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां में जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में परिसर में जलजमाव हो गया है। यह चिकित्सकों, मरीजों व तीमारदारों की परेशानी का सबब बना है। जानकारी व मांग के बाद भी संबंधित जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं।

जल निकासी की समस्या सेमरियावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते पर परिसर सहित गेट तक जलजमाव चिकित्सकों, मरीज व उनके तीमारदारों की परेशानी का कारण बना हुआ है। अस्पताल परिसर में जल निकासी का माकूल इंतजाम न होने से पूरा परिसर टापू में तब्दील हो गया है। अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक घुटनों तक पानी भर गया है। इलाज कराने आ रहे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और उनके साथ...