संतकबीरनगर, सितम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। खलीलाबाद के सरैया बाईपास स्थित एक होटल में शुक्रवार को साहू समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी जयप्रकाश साहू का भव्य स्वागत किया। समाज के लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान समाज के लोगों ने आपसी एकजुटता और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा की। कार्यक्रम में संतराम गुप्ता, साहू ओम प्रकाश गुप्ता, होटल प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता, राजीव गुप्ता, जगदीश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, दीपक देव गुप्ता, श्रीराम गुप्ता सहित साहू समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: भाजपा के जिला कार्यालय में पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...