Santkabir Nagar News: सास की वसीयत और मौत में हत्या की साजिश का आरोप
संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर,निज संवाददाता। मेंहदावल के नायक टोला निवासी शकुंतला पत्नी स्वर्गीय राधेश्याम ने सास रामरती देवी की हत्या कर संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में तहरीर दी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी मां-बेटे पर शुक्रवार को केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।पीड़ित शकुंतला अपने पति की बहन सरोज सिंह पत्नी रणधीर सिंह उर्फ रणधीर चंद्र कौशिक और अभिमन्यु सिंह उर्फ सोनू कौशिक पुत्र रणधीर, निवासी हाटा, गगहा, गोरखपुर, हाल मुकाम एनडी पांडेय गली मोतीनगर, खलीलाबाद पर धोखे से वसीयत कराने और हत्या का आरोप लगाया है। शकुंतला का आरोप है कि उसके पति की मां रामरती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पति के ननिहाल हलुआपार, लालगंज, बस्ती की संपत्ति रामरती और उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.