संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी वाली खबर है। साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च कर कठिनईया नदी पर पुल बनाया जाएगा। पुल के बन जाने से जहां लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी, वहीं दूरी भी घटेगी और समय की भी बचत होगी। पीडब्लूडी विभाग की ओर से पुल के निर्माण का प्रपोजल शासन को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन की स्वीकृति की मोहर लग जाएगी।

पुल का मार्ग और समस्याएँ विधान सभा क्षेत्र खलीलाबाद क्षेत्र के नौरंगिया-गोरयाभार-सिकरी मार्ग के किलोमीटर संख्या 02 से महुआर होते हुए खरवनिया कला को मार्ग गया है। महुआर और खरवनिया कला के बीच से होकर कठिनईया नदी गुजरी है। इस मार्ग से होकर लोगों को आना-जाना होता है, लेकिन बारिश के मौसम में नदी उफना जाती है ...