संतकबीरनगर, सितम्बर 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर,निज संवाददाता। जनपद में साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। साइबर सेल / साइबर हेल्प डेस्क, कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने प्रभावी पैरवी कर कुल 4 लाख 31 हजार 59 रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराए हैं।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि कसैला निवासी रामदरश मौर्या पुत्र विन्ध्याचल ने 18 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि एक फ्रॉडर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर बैंकिंग ऐप में लॉगिन कराने के बहाने उनके मोबाइल का अनधिकृत उपयोग कर 3 लाख 40 हजार 800 रुपये निकाल लिए थे। हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा ने तत्काल बैंक से संपर्क कर कार्रवाई की, जिससे 2 लाख 81 हजार 59 रुपये वापस हो गए। इसी तरह बन्नोहिया निवासी प्रदीप यादव पुत्र...