संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में साइबर अपराध के शिकार पीड़ित को साइबर सेल कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 10,000 रुपये की धनराशि खाते में वापस कराया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित बनरासी गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामअवध गुप्ता निवासी एकमा खलीलाबाद ने 08 मई 2026 को साइबर हेल्प डेस्क पर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें शिकायत दर्ज कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एईपीएस के माध्यम से कूटरचित एवं अवैध फिंगरप्रिंट का प्रयोग कर उनके बैंक खाते से 10,000 की धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकांत कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी की गई । यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सा...