संतकबीरनगर, अक्टूबर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। क्रैक साइबर अभियान के तहत थाना बखिरा की साइबर सेल ने साइबर फ्रॉड के दो पीड़ितों को राहत दिलाई। टीम ने कुल 11,548.99 रुपये की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि पहला मामला महला निवासी मेनका प्रजापति का है। 08 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनके पति के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर 9,998.29 की ठगी की थी। इसमें से 6,998.99 रुपये वापस कराए गए। दूसरा मामला रसूलाबाद निवासी सयफुर्रजा पुत्र रिजवानुल्लाह का है। 3 मई 2025 को ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर 5,140 रुपये की ठगी हुई थी। इसमें से 4,550 रुपये वापस कराए गए।दोनों मामलों में एमआरपी पोर्टल और बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से धनराशि वापस कराई गई। शेष धनराशि की वापसी के लिए बैंकों से समन्वय किया जा रहा है...