Santkabir Nagar News: सांप के काटने के बाद झाड़फूंक में बीता समय, युवक की मौत
संतकबीरनगर, सितम्बर 23 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला के वार्ड नंबर पांच में मंगलवार भोर में सांप के काटने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन पहले झाड़फूंक कराने में लगे रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर पांच निवासी अंगद चौधरी (28) पुत्र प्रेमनाथ चौधरी सोमवार रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। भोर करीब तीन बजे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने की जानकारी होने पर परिजन उन्हें तत्काल झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। वहां से लौटने के बाद कुछ समय तक उनकी तबीयत ठीक रही। सुबह धूप निकलने के बाद अचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.