संतकबीरनगर, जुलाई 20 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल क्षेत्र के सांड़े कला बीएमसीटी मार्ग से सोनौरा बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

सड़क का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग यह सड़क संतकबीरनगर और गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क का लगभग आधा हिस्सा संतकबीरनगर और शेष हिस्सा गोरखपुर जिले में पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सबसे अधिक खराब स्थिति संतकबीरनगर जिले की सीमा में आने वाले हिस्से की है, जहां सड़क पूरी तरह उखड...