संतकबीरनगर, अक्टूबर 3 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी पैंतीस वर्षीय युवक की शुक्रवार को सर्प दंश से मौत हो गई। वह खेत में फसल देखने गया था। जिला अस्पताल में उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकर पुर गाँव निवासी नागेंद्र (35) पुत्र लालमन शुक्रवार को दोपहर में धान की फसल देखने गए थे। उसी दौरान एक जहरीले सांप ने काट लिया। घर वापस आते ही हालत बिगड़ती देख परिजन तुरन्त सीएचसी हैंसर बाजार ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर जांच के बाद डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। नागेंद्र अपने पीछे पत्नी शशि, दो छोटे बच्चे अयांश और दिव्यांश को छोड़ गए। इस घटना से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है। वहीं पत्नी शशि का रो-रोकर बुर...