Santkabir Nagar News: सर्दी, जुखाम, बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे अस्पताल
संतकबीरनगर, जुलाई 21 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। इस मौसम में लोगों को मौसमी बमारियां भी लोगों को खूब परेशान कर रही हैं। बारिश में भीगने की वजह से सर्दी, जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद में इजाफा हुआ है। आसमान में बदली और वातावरण में वायरस की अधिकता होने से बैक्टीरिया जनित बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। तापमान में कभी गिरावट आ रही है तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जा रही है। इस मौसम में हल्की सी लापरवाही लोगों को मरीज बना दे रही है。
बीमारियों का बढ़ता ग्राफ पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान कड़क धूप भी नहीं निकली है, लेकिन बारिश बंद होने के बाद घर के अंदर बाहर लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.