संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में निवेशकों को आकर्षित कर रोजगार सृजन के लिए उद्योगों की स्थापना की दिशा में तमाम कवायदें हो रही है, लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं हो पाने से पेंच फंस रहा है। वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक क्षेत्रों में पूर्व आवंटियों की ओर से सरेंडर किए गए अथवा दोबारा उपलब्ध होने वाले औद्योगिक भूखंडों के सीधे आवंटन की व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। सरेंडर भूखंडों के आवंटन में पारदर्शिता की दरकार है। इसके लिए यूपीआईए ने व्यवस्था में बदलाव किए जाने की मांग उठाते हुए यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी इंवेस्ट यूपी से पत्राचार भी किया है। औद्योगिक क्षेत्रों में यदि कोई औद्योगिक भूखंड सरेंडर ह...