संतकबीरनगर, सितम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पितृ पक्ष के अवसर पर मां सरयू के पवित्र घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दूर-दराज के गांवों से लोग घाट पर पहुंचे। पावन सरयू में स्नान कर विधि-विधान से अपने पितरों का तर्पण, पिंडदान और पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।सुबह से सरयू के पवित्र घाटों में मयन्दी घाट, चहोड़ा घाट, बिड़हर घाट पर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद पुरोहितों के मार्गदर्शन में तर्पण किया। कई परिवारों ने पूर्वजों की स्मृति में दान-पुण्य भी किया। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: पिंडदान के लिए किसका बनता पिंड, पढ़ें इससे पुरखों का कौन सा ऋण कम होता है? मा...