संतकबीरनगर, अगस्त 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में बहने वाली सरयू नदी का जलस्तर मामूली वृद्धि होने के बाद स्थिर हो गया है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि हुई है। सरयू नदी खतरे के निशान से 60 सेमी नीचे बह रही है। वहीं माझा क्षेत्र में सरयू की बाढ़ का पानी फैल रहा है। दूसरी ओर राप्ती नदी का जलस्तर फिर लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में 63 सेमी की वृद्धि हुई है। राप्ती नदी 3.600 मीटर नीचे बह रही है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सरयू और राप्ती का फिर बढ़ा जलस्तरजलस्तर की स्थिति केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार जिले के बिड़हर घाट में सरयू नदी का जलस्तर बुधवार की शाम चार बजे 78.750 मीटर दर्ज किया गया था। गुरुवार की सुबह पांच सेमी बढ़कर 78.800 मीटर दर्ज किया गया। गुरुवार की शाम को भी इसी पर स्थ...