संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिले। जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित रूप से मानीटरिंग करने को कहा। ताकि योजनाओं का क्रियान्यवन बेहतर तरीके से हो सके।आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने पुरानी बैठक में जो निर्णय लिए गए थे उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं को नियमित रूप से मानीटरिंग करने की सलाह दी। कहा कि जननी सुरक्षा योजना का का पूरी तरह से क्रियान्यवन किया जाए। प्रसूताओं के खाते में समय से धन का हस्तान्तरण होना चाहिए। ताकि जरूरतमंदों को ...